BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

सहानुभूति की लहर में खिल उठा कमल, सरिता मिश्रा बनीं सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की नई अध्यक्ष दिवंगत अध्यक्ष संतोष मिश्रा की विरासत को मिला जनसमर्थन, भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की निर्णायक जीत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक मैदान में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। गुरुवार को हुई मतगणना में सरिता मिश्रा को 1,949 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वैष्णव को बड़े अंतर से पराजित किया।

चुनाव परिणामों के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी रही कि दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के बाद उत्पन्न सहानुभूति का लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिला। मतदाताओं ने दिवंगत जनप्रतिनिधि के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सरिता मिश्रा के पक्ष में समर्थन जताया।

कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वैष्णव को 1,187 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अजय यादव ने 1,018 मत हासिल कर मुकाबले को रोचक बनाया। अन्य प्रत्याशियों में डाकेश्वर श्रीवास को 25, महादेव कुम्भकार को 17 और गुलशन कुमार गंधर्व को 10 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 31 मत दर्ज किए गए।

मतगणना पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सहसपुर लोहारा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 15 गणना टेबलों पर एक ही चरण में मतों की गिनती पूरी कर रिटर्निंग अधिकारी ने सरिता संतोष मिश्रा को विजयी घोषित किया।

इस जीत के साथ भाजपा ने नगर पंचायत में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। अब सभी की निगाहें नई अध्यक्ष सरिता मिश्रा पर हैं कि वे जनता की उम्मीदों और दिवंगत संतोष मिश्रा के अधूरे सपनों को किस तरह आगे बढ़ाती हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वर्षों से नकली शराब बनाने का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था आरोपी

Bhuvan Patel

मेडल जीतने वाले सूरज की गिरफ़्तारी से सनसनी: कबीरधाम पुलिस ने “जिम ट्रेनर” को शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप में पकड़ा

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: किसानों को प्रोत्साहन, पेंशन और लॉजिस्टिक में बड़े सुधार, ‘जन विश्वास विधेयक’ से आएगा Ease of Doing Business में नया दौर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!