BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कुर्सी के कान से…पंचायत विभाग में बड़ा खेला, चाटुकारों से घिरा मुखिया और विकास की गुमशुदगी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम के पंचायत विभाग में इन दिनों विकास कम और विकास की कहानियां ज्यादा सुनाई दे रही हैं। कागजों में नालियां चमचमा रही हैं, सड़कें दौड़ रही हैं और डैम पानी से लबालब हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में गुणवत्ता कहीं रास्ता भटक गई है।

कुर्सी के कान बताते हैं कि विभाग का मुखिया इन दिनों चाटुकारों की ऐसी घेराबंदी में है कि असली फीडबैक की आवाज कुर्सी तक पहुंच ही नहीं पा रही। जो जितना गुणगान कर रहा है, वह उतना ही “करीबी” माना जा रहा है।

मनरेगा का स्वरूप भी अब बदल चुका है। पहले गांवों से मांग आती थी, ग्रामसभा निर्णय लेती थी और काम स्वीकृत होते थे। अब चर्चा यह है कि पहले अनुशंसा होती है, फिर मांग तैयार होती है। यानी विकास अब जरूरत से नहीं, व्यवस्था से तय होने लगा है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कई निर्माण कार्य पूरे होने के बाद अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। मानो निर्माण की गुणवत्ता देखने नहीं, बल्कि फीता काटने के बाद फोटो खिंचवाने की औपचारिकता निभाने पहुंचे हों।

कुर्सी के कान यह भी फुसफुसा रहे हैं कि गड़बड़ियों को रोकने के नाम पर “एक फीसदी चढ़ावे” का नया गणित भी विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता पूछ रही है कि यदि गुणवत्ता की निगरानी इतनी मजबूत है, तो फिर हर निर्माण के कुछ ही दिनों में दरारें क्यों दिखाई देने लगती हैं।

जिले में विकास तो खूब हो रहा है, बस उसकी गुणवत्ता आज भी तलाश में है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल में ठप आपात सेवा! — कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस चार दिन से सड़क किनारे खड़ी, मरीजों की जिंदगी खतरे में”

Bhuvan Patel

स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने का सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

Bhuvan Patel

कुपोषण को दूर करने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंदो में मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!