BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आलोक दुबे एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी कारण पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भीषण गर्मी में आंगनवाड़ी केन्द्र का भी हो छुट्टी : सोनिया 

Bhuvan Patel

POCSO एक्ट के तहत सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट: बाल अधिकारों की सुरक्षा में भागीदारी का सुनहरा अवसर”

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने हितग्राहियों के पास पहुंचे सीईओ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!