BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

संत रविदास किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे समाज के गुरु हैं : जसविंदर बग्गा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 अगस्त तक जिले में “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के तहत 14 मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलश यात्रा एवं समरसता कार्यक्रमों के साथ होगा। इसके बाद संत संपर्क अभियान, छात्रावास एवं हॉस्टलों में संपर्क, विद्यालयों में संत रविदास के जीवन पर व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जसविंदर बग्गा ने कहा कि संत रविदास केवल एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज और मानवता के गुरु हैं। उन्होंने अपने जीवन से सामाजिक भेदभाव मिटाने, समाज को जोड़ने और समानता का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सकारात्मक सोच और आंतरिक पवित्रता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने समय में चर्म व्यवसाय करते हुए समाज में आत्मसम्मान और जागरूकता का संदेश फैलाया तथा लोगों को एकजुट करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास द्वारा प्रतिपादित “बेगमपुरा” की कल्पना ऐसे समाज की है, जहां किसी प्रकार का दुःख, पीड़ा, भेदभाव या अन्याय न हो। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” भी इसी समरस समाज की भावना को आगे बढ़ाता है। देश में जब-जब विपत्ति आई, तब-तब संतों और महापुरुषों ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अंग्रेजी शासनकाल में भी सनातन संस्कृति को विभाजित करने के अनेक प्रयास हुए, लेकिन संतों की शिक्षाओं ने समाज को एकसूत्र में बांधे रखा।

प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा बताया कि यह अभियान पूरे देश में व्यापक स्तर पर चलेगा। 29 जुलाई को देशभर के 51 हजार स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव आयोजित होगा, जबकि वाराणसी स्थित संत रविदास घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश देशभर के विभिन्न राज्यों में भेजे जाएंगे, जिन्हें जिला एवं मंडल स्तर तक पहुंचाकर समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, काशी उइके, महेंद्र घृतलहरे एवं मुकेश ठाकुर सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कार्रवाई : अवैध शराब कारोबार पर करारा वार, आरोपी जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

कवर्धा के अटल आवास में बड़ा प्रशासनिक छापा – 161 मकानों पर अवैध कब्जा, कई संदिग्ध हिरासत में

Bhuvan Patel

समाधान सेल की मदद से कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 03 जुआरी गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!