BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

कबीरधाम में 820.4 मिमी औसत वर्षा, पिपरिया में सर्वाधिक 1154.2 मिमी बारिश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में एक जून से अब तक 820.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा के अनुसार, पिपरिया में सर्वाधिक 1154.2 मिमी और कुकदूर में 1138.2 मिमी बारिश हुई है। वहीं, कवर्धा में 857.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो जिला औसत से अधिक है।

इसके विपरीत रेंगाखार में 788.0 मिमी, बोड़ला में 747.8 मिमी, सहसपुर लोहारा में 638.4 मिमी, पंडरिया में 632.9 मिमी और कुण्डा में सबसे कम 606.0 मिमी बारिश हुई है। इन तहसीलों में वर्षा जिला औसत से कम रही।

बीते 24 घंटे में पिपरिया में सर्वाधिक बारिश

29 अक्टूबर की स्थिति में जिले में 17.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिपरिया में सर्वाधिक 22.7 मिमी, बोड़ला में 21.4 मिमी, सहसपुर लोहारा में 20.8 मिमी और कवर्धा में 19.7 मिमी बारिश हुई। वहीं, कुकदूर में 16.0 मिमी, कुण्डा में 14.7 मिमी, रेंगाखार में 12.0 मिमी और पंडरिया में सबसे कम 11.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में चार तहसीलों में बारिश जिला औसत से अधिक, जबकि चार तहसीलों में औसत से कम रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कोचियों से सांठगांठ कर बड़ी सप्लाई! शराब दुकान का सेल्समैन गिरफ्तार—414 पाव अवैध शराब कांड में खुला बड़ा खेल”

Bhuvan Patel

वनांचल ग्राम पंचायत नेउर की सरपंच पार्वती सुनहले ने टीम सहित किया विधायक भावना बोहरा का आत्मीय स्वागत

Bhuvan Patel

अमित बाजपेयी ने किया 15 लाख का धान गबन, कुकदूर उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार — 119 बोरा धान जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!