BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बलौदा बाजारसिटी न्यूज़

कोचियों से सांठगांठ कर बड़ी सप्लाई! शराब दुकान का सेल्समैन गिरफ्तार—414 पाव अवैध शराब कांड में खुला बड़ा खेल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध शराब सप्लाई के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। समाधान सेल से मिली सटीक सूचना पर 07 दिसंबर 2025 को ग्राम अर्जुनी रोड में घेराबंदी कर स्कूटी से भारी मात्रा में शराब ले जाते हुए दो आरोपी पंकज डहरिया और आशीष धृतलहरे को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ₹41,400 मूल्य का 414 पाव देशी मसाला शराब और स्कूटी क्र. CG04 NT 2697 जब्त की गई।
भाटापारा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 772/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई गहन पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि यह शराब अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन खोगेश्वर प्रसाद साहू ने उन्हें अवैध बिक्री के लिए उपलब्ध कराई थी। सांठगांठ के इस पूरे खेल को आरोपियों ने विस्तृत पूछताछ में कबूल किया।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और बयान के आधार पर सेल्समैन खोगेश्वर प्रसाद साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी अकलतरा को 09 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध शराब सप्लाई में दुकान कर्मचारी भी शामिल होकर बड़े स्तर पर लाभ कमा रहे थे—लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से पूरा रैकेट बेनकाब हो गया।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आखिर मनरेगा सिस्टम में कब आएगा सुधार ,कबीरधाम में हाल बेहाल जिम्मेदारों की भूमिका संदेह के दायरे में

Bhuvan Patel

02 मई को सामुदायिक भवन पंडरिया में देवर्षि नारद मुनि जयंती का भव्य आयोजन, प्रदेशभर के पत्रकार होंगे शामिल

Bhuvan Patel

मनरेगा, किसान और सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस का महासंग्राम: दीपक बैज के नेतृत्व में कवर्धा कलेक्ट्रेट का उग्र घेराव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!