BP NEWS CG
पंडरियाभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

वनांचल ग्राम पंचायत नेउर की सरपंच पार्वती सुनहले ने टीम सहित किया विधायक भावना बोहरा का आत्मीय स्वागत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भक्ति, श्रद्धा और परंपरा का अनुपम संगम — मोहतरा में कांवड़ यात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
कवर्धा , 
श्रावण मास के पावन अवसर पर चल रही 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा गुरुवार को जब मोहतरा पहुंची, तो वहां भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस पावन यात्रा में शामिल पंडरिया विधायक भावना बोहरा का वनांचल ग्राम पंचायत नेउर की सरपंच एवं भाजपा मंडल कुकदुर की उपाध्यक्ष पार्वती सुनहले ने अपनी टीम के साथ परंपरागत तरीके से आत्मीय स्वागत किया।
बरसाती खुमरी और बीरन माला जैसे लोकपरंपराओं से ओतप्रोत प्रतीक चिह्नों के साथ विधायक को सम्मानित किया गया। यह न केवल क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति का उदाहरण बना, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाया।
विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर सभी शिवभक्तों और ग्रामवासियों के श्रद्धा व समर्पण को नमन करते हुए कहा कि—
“यह यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, लोकसंस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक है।”
मोहतरा सहित यात्रा मार्ग के अन्य ग्रामों में भी शिवभक्तों द्वारा फूल वर्षा, ढोल नगाड़ों और जयकारों के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। महिला समूह, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने इस आयोजन को एक लोकपर्व का रूप दे दिया।
श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि छत्तीसगढ़ की धरती पर धर्म और परंपरा का नाता गहराई से जुड़ा हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कोठार में कातिल का कहर: खाट पर खून से सना शव, आधार कार्ड छोड़ गया हत्यारा!

Bhuvan Patel

भोरमदेव अभ्यारण से छटे वन क्षेत्र में खून से सनी हरी धरती: करंट से दो दुर्लभ बाइसन की हत्या, वन सुरक्षा व्यवस्था बेनकाब

Bhuvan Patel

आजादी के अमृत काल में वनवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!