BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचार

पूजा-पाठ से सोना डबल करने का झांसा, सात लाख के जेवर लेकर फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। सोने के आभूषणों को पूजा-पाठ के जरिए दोगुना करने का लालच देकर सराफा कारोबारी से करीब सात लाख रुपये के जेवर ठगने वाले गिरोह के एक आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कारोबारी को विश्वास में लेकर 65.5 ग्राम सोने की चेन, अंगूठी और लॉकेट ठगे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में उसके हिस्से के बचे 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। हालांकि, इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, सराफा लाइन कवर्धा निवासी छोटे लाल सोनी ने 6 अक्टूबर 2026 को सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी दिन दो व्यक्ति उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान पहुंचे और पूजा-पाठ के माध्यम से सोना दोगुना करने का प्रलोभन दिया। आरोपियों ने कारोबारी को अपने झांसे में लेकर प्रतिष्ठान के सामने स्थित शक्ति मंदिर में पूजा-पाठ की प्रक्रिया भी की। इसी दौरान विश्वास में लेकर सोने की चेन, अंगूठी और लॉकेट, कुल 65.5 ग्राम वजन के आभूषण हासिल कर लिए और करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 456/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3(5) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जांच में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल निवासी 18 वर्षीय हसनैन नासिर अली ईरानी का नाम सामने आया।

भुसावल से कवर्धा तक पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया। पुलिस के मुताबिक, विवेचना में अपेक्षित सहयोग नहीं करने और नोटिस की शर्तों का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर कवर्धा लाया गया। थाने में प्रार्थी से आरोपी की पहचान कराई गई। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

48 हजार में हिस्सा, 15 हजार रुपये बरामद

पुलिस के अनुसार, ठगी से प्राप्त रकम में आरोपी का हिस्सा 48 हजार रुपये था। इसमें से खर्च के बाद शेष बचे 15 हजार रुपये आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर विधिवत जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में दूसरा और मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश और पतासाजी में जुटी है। ऐसे मामलों में पूजा-पाठ, चमत्कार या धार्मिक विधि के नाम पर सोना दोगुना करने का दावा करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। लालच और अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने वाले अपराधी लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती संपत्ति को निशाना बना रहे हैं।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अमित कुमार पटेल एवं अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में की गई। इसमें सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा ने की महत्वपूर्ण चुनावी नियुक्ति, जसविंदर बग्गा को बनाया जिला मीडिया प्रभारी

Bhuvan Patel

“दलदली में सुशासन की गूंज, मुख्यमंत्री ने बैगा आदिवासियों से किया आत्मीय संवाद”

Bhuvan Patel

जीवन के लिए रक्तदान अनमोल है, जरूरतमंद को समय पर मिले रक्त-सीएमएचओ डॉ बीएल राज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!