BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यसमाचारसिटी न्यूज़

भाजपा ने की महत्वपूर्ण चुनावी नियुक्ति, जसविंदर बग्गा को बनाया जिला मीडिया प्रभारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देशानुसार कवर्धा जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने जिले में मीडिया विभाग का गठन करते हुए जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा को भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि मिशन 2023 और 2024 के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए पूरे प्रदेश में मीडिया विषयक नियुक्तियां प्रारंभ की हैं और इसी कड़ी में हमारे जिले में ये अहम नियुक्ति की गई है.
इस मौके पर नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी संगठन का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरे समर्पण के साथ कार्य कर मीडिया के सहयोग से पार्टी का पक्ष आम लोगों के बीच रखने में सफल रहूंगा. श्री बग्गा ने आगे की संगठन योजना की बात करते हुए कहा कि जिला मीडिया विभाग में शीघ्र ही विधानसभा संयोजक एवम् सहसंयोजक घोषित कर कार्य को गति दी जाएगी. उसके पश्चात मंडल स्तर पे भी मीडिया संयोजक एवम् सहसंयोजक बनाकर विषयों को संगठन के मंडल स्तर तक ले जाने की योजना है.
श्री जसविंदर बग्गा को भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, विजय शर्मा, सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, रामकुमार भट्ट एवम् अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, नए स्कूलों की स्वीकृति एवं मछली पालन हेतु अनुदान के संबंध में विधानसभा में उठाया प्रश्न

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिला साहू संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे मुख्य अतिथि

Bhuvan Patel

वन विनाश के कारण विभागीय अमला , वर्षो से जमे हुए है कर्मचारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!