BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में कथित अवैध जुआ फड़ बेखौफ, डिवाइस मशीन से गरीबों की जेब पर डाका, कार्रवाई कब होगी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया में जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई के दावे, फिर भी कथित अवैध फड़ बेखौफ, डिवाइस मशीन से गरीबों की जेब पर डाका, कार्रवाई कब होगी

कवर्धा। दीपावली के दौरान कबीरधाम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सात दिनों में 40 प्रकरण दर्ज कर 162 लोगों पर कार्रवाई और 81,955 रुपये जब्त करने का दावा किया है। पुलिस की यह कार्रवाई कागजों में भले ही प्रभावी नजर आ रही हो, लेकिन पंडरिया शहर में कथित तौर पर संचालित अवैध जुए के फड़ों को लेकर उठ रहे सवाल पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब जिलेभर में जुआरियों पर कार्रवाई हो रही है, तब पंडरिया के बाजारपारा, बड़े पुल और गोपीबंद पारा में चल रहे कथित अवैध जुए के खेल पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ रही है।

स्थानीय स्तर पर सामने आ रही शिकायतों के मुताबिक, दीपावली पर्व का फायदा उठाकर कुछ लोग अपने घरों में रात के समय जुए की महफिल सजा रहे हैं। आरोप है कि भोले-भाले गरीब मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और कुछ शिक्षकों को भी खेलने के लिए बुलाया जाता है। सामान्य ताश के खेल की आड़ में कथित तौर पर डिवाइस मशीन अथवा विशेष यंत्र का इस्तेमाल कर खेल को बेईमानीपूर्ण तरीके से संचालित किए जाने की शिकायतें हैं। आरोप यह भी है कि इस तरीके से खेलने वालों की रकम छलपूर्वक जीतकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

यदि इन शिकायतों में सच्चाई है तो यह केवल जुआ खेलने का मामला नहीं, बल्कि तकनीकी उपकरणों के जरिए लोगों को कथित तौर पर ठगने और उनकी मेहनत की कमाई लूटने का गंभीर सवाल है। गरीब मजदूर दिनभर पसीना बहाकर जो पैसा कमाते हैं, वही पैसा रातोंरात ऐसे कथित जुआ फड़ों में गंवाने को मजबूर हो रहे हैं। युवाओं के भविष्य और परिवारों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

आंकड़ों में कार्रवाई, पंडरिया के फड़ों पर नजर कब

कबीरधाम पुलिस के जारी आंकड़ों के अनुसार 3 से 9 नवंबर के बीच जिले के 12 थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 40 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें पंडरिया थाना क्षेत्र में चार प्रकरणों में 17 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 3,410 रुपये जब्त किए जाने का उल्लेख है। लेकिन स्थानीय शिकायतों में जिन स्थानों पर रात के समय कथित रूप से जुआ संचालित होने की बात कही जा रही है, वहां वास्तविक स्थिति क्या है, यह जांच का विषय है।

अब सवाल पुलिस प्रशासन से है कि क्या बाजारपारा, बड़े पुल और गोपीबंद पारा में बताए जा रहे इन कथित जुआ फड़ों की जांच होगी? क्या डिवाइस मशीनों के इस्तेमाल की पड़ताल कर संचालकों की पहचान की जाएगी? क्या गरीबों और युवाओं की मेहनत की कमाई पर कथित तौर पर हाथ साफ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी?

जिले में जुआ विरोधी अभियान की सफलता केवल दर्ज प्रकरणों और जब्त रकम के आंकड़ों से नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों पर वास्तविक अंकुश से तय होगी। पंडरिया की इन शिकायतों पर पुलिस कब संज्ञान लेती है और कार्रवाई कब होती है, अब लोगों की निगाहें इसी पर टिकी हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का हमला — “विष्णु देव साय की नाकामी से बेहाल है किसान”, रेगाखार खुर्द में जोरदार प्रदर्शन

Bhuvan Patel

कबीरधाम: किराए व दान के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के अभाव में संचालन

Bhuvan Patel

चोरी और नशे को बढ़ा रहा कबाड़ का धंधा, नेशनल हाइवे में सबसे बड़ा कबाड़खाना  कठोर कार्यवाही आज तक नही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!