BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचार

बड़ौदा सरपंच पति का कारनामा, पत्नी के नाम के सरकारी दस्तावेजों में करता है हस्ताक्षर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
0 सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

कवर्धा , जब सैया भय कोतवाल तो डर काहे का” बरसो पुरानी यह कहावत आजकल कबीरधाम जिला के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत बड़ौदा में देखने को मिल रही है जहाँ पत्नी सरपंच के जगह उनके पति महोदय सरकारी दस्तावेजों में पत्नी के हस्ताक्षर कर जाति निवास भर रहे है।सरपंच पति का सरकारी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करते हुए एक वीडियो सामने आया है जहाँ सरपंच पति ने अपने में बैठक अपनी पत्नी के हस्ताक्षर कर सील लगा रहा है।
नाम पत्नी का काम करते है पति महोदय
बड़ौदा गाँव में कहने को तो महिला सरपंच है पर वह सिर्फ नाम के लिए हैं। सूत्रों के अनुसार गाँव मे जितने भी काम होते है चाहे विकास के हो,निर्माण के हो या फिर कोई अन्य,हर काम मे सरपंच पति के हस्ताक्षर उनके पति ही करते है।इतना ही नही गाँव के हर काम में सरपंच पति का हाथ होता है उनके कहे बिना कोई भी गांव में काम नही होते है।
घर में पत्नी के हस्ताक्षर करते हुए कैमरे में कैद हुए सरपंच पति
हाल ही में बड़ौदा गाँव की महिला सरपंच के नाम का हस्ताक्षर करते हुए उनके पति कैमरे में कैद हुए थे।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरपंच पति सरकारी कार्य के लिए जाति ,निवास प्रमाण पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर सील भी लगा रहे है।ये वीडियो सरपंच के घर का ही है।
प्रशासन को अब शिकायत का इंतजार
वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि जाति निवास प्रमाण पत्र में सरपंच पति अपने हस्ताक्षर कर सील लगा रहे है इसके बाद भी कोई जिम्मेदार ने अबतक कोई कार्यवाही नही किए है । अगर पत्नी सरपंच है और भले ही वो पढ़ी-लिखी न हो तो भी उनके पति हस्ताक्षर सरकारी दस्तावेज में नही कर सकते है ये एक बड़ा अपराध है पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में कांग्रेस की जमीन खिसकी, नेताओं की चुप्पी और प्रशासनिक रिश्तों पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

स्टेशनरी सामग्री क्रय हेतु निविदाएं आमंत्रित — कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम,

Bhuvan Patel

गोद ग्रामों की सड़क बदहाल: सी.सी. रोड क्षतिग्रस्त, गुणवत्ता मानकों और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर उठे प्रश्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!