BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला 73 वर्षीय आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले 73 वर्षीय आरोपी को पथरिया पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह त्वरित कार्रवाई की गई।
पीड़िता ने 29 मई को थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम खपरी निवासी सालिकराम जोशी ने वर्ष 2024 से अब तक उसे पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने (7 माह) के बाद आरोपी ने विवाह से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन दिया।
पथरिया थाना में प्रकरण क्रमांक 114/2025 के तहत बीएनएस की धारा 69 व 64(2)(एम) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम फूलवारी कलां में घेराबंदी कर आरोपी सालिकराम जोशी (पिता बखरिया जोशी, उम्र 73 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 30 मई को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा, सउनि. नरेश साहू, कृष्ण कुमार टंडन, प्रआर. मुकेश कुर्रे, रवि कुमार जांगड़े, आरक्षक हलीश गेन्दले, रामकिशोर कश्यप, स्वारथ लाल ध्रुव, जितेन्द्र राजपूत, कृष्णानंद साहू, विनोद बंजारे एवं मआर. सीनू सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान की रोपाई पूरी, लेकिन अब बलौदा बाजार में खाद की भूख —यूरिया, कालाबाज़ारी रोकने ऑनलाइन स्टॉक जांच जरूरी

Bhuvan Patel

सूदखोर भागवत साहु गिरफ्तार , ₹12 लाख, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार और 1 ट्रैक्टर जप्त

Bhuvan Patel

डॉ.भीम राव अंबेडकर साहेब जयंती पर आनंद सिंह के नेतृत्व में बांटा गया शरबत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!