BP NEWS CG
बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

बोनस पर बवाल: भूखे-प्यासे रातभर धरने पर बैठे श्रमिक नेता, प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ प्लांट में बोनस को लेकर प्रबंधन और संयुक्त ट्रेड यूनियन के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार 2 अगस्त को दोपहर तीन बजे से यूनियन प्रतिनिधिमंडल प्लांट प्रमुख कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ है। आरोप है कि रातभर भूखे-प्यासे बैठे श्रमिक नेताओं को प्रबंधन ने बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराई।
बोनस विवाद ने तब और तूल पकड़ा जब खुलासा हुआ कि जुलाई माह में कंपनी ने अपने स्टाफ ऑफिसरों के वेतन में ₹40,000 की मासिक वृद्धि और ₹20,000 का बोनस इजाफा किया है, जबकि श्रमिकों के वार्षिक बोनस को देने से इनकार किया गया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि श्रमिक वर्ग स्कूल-कॉलेज फीस जैसी पारिवारिक ज़रूरतों के लिए बोनस पर निर्भर रहता है।
धरने में शामिल प्रतिनिधियों में नरेंद्र यादव, पावन ठाकुर, कमलेश वर्मा, सत्येन्द्र सोनी, हरिशंकर वर्मा, संजय सेन, रोम दास, ओमप्रकाश साल्वा सहित दो दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हैं। शुक्रवार देर रात तक चली वार्ता विफल रही, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने दफ्तर में ही रात गुजारी।
श्रमिकों का ऐलान है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। कंपनी प्रबंधन की ओर से इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गांवों में विकास की नई रफ्तार: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चरडोंगरी व बांझी को दी बड़ी सौगातें

Bhuvan Patel

अब कोई नहीं रहेगा भूखा” — सीता रसोई बना मानवीय सेवा का मॉडल 

Bhuvan Patel

मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस खुद हुई बीमार, चिल्फी घाट में बीच रास्ते बंद पड़ी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!