BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर पहुंचे कवर्धा कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत।

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिलेवासियों के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है, कि भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले है। इस 331 सैन्य अफसरों में कबीरधाम जिला के चिन्मय ठाकुर भी लेफ्टिनेंट के रूम में चयनित हुए हैं।
भारतीय सैन्य आकदमी आई.एम.ए. की पासिंग आउट परेड (पी.ओ.पी.) के बाद 373 जेन्टलमैन कैडेट्स 10 जून को सेना में अधिकारी बने है। इसमें से 42 जेन्टलमैन कैडेट्स 7 मित्र राष्ट्रों के हैं। जहां भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले हैं। जिसमें से एक जेन्टलमैन कैडेट्स कबीरधाम के हैं। जो अफसर के तौर पर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बने हैं। जो पूरे कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किए हैं। आज दिनांक-17.06.2023 को शाम कवर्धा पहुंचे हैं। जिन्हें कबीरधाम पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों व भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भोरमदेव शक्कर कारखाना के सामने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य बाजे गाजे से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, चौकी पौड़ी पुलिस टीम, भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी/कर्मचारी गण एवं अधिक संख्या में क्षेत्र के सम्माननीय आम जन उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महात्मा गांधी नरेगा योजना में 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का होगा मजदूरी भुगतान

Bhuvan Patel

कुंडा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया में स्तनपान सप्ताह का आयोजन ,

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक आदर्श ग्राम कुई में। नरवा के ऊपर बनाय बाउंड्री वॉल भरभरा के गिरा स्थल चयन में गड़बड़ी कर बनाया स्टीमेट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!