BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लेपटॉप चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी विजय यादव पिता नेतराम यादव निवासी भठेलाटोला द्वारा थाना आकर आज दिनांक-21.06.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्नेहा हास्पिटल कवर्धा में आटो टेकनिशिन के पद पर कार्य करता हूँ, स्नेहा हास्पिटल कवर्धा के डॉक्टर नीतिन जैन के कक्ष में रखे लेपटाप किमती 45,800 /रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाने में अपराध क्रमांक 419/2023 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला चोरी संबंधी होने से उक्त प्रकरण की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा दिया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक एम.बी. पटेल द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश हेतू रवाना किया। गया दौरान विवेचना के संदेही सुनील कोलसे पिता कन्हैया कोसले उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं 04 रविदास नगर कवर्धा को लेपटाप के बारे में पूछताछ करने पर लैपटॉप चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी गये लेपटाप किमती 45,800/रू को अपने कब्जे से पुलिस टीम को बरामद कराया गया, जिससे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. एम. बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सउनि – शंकरलाल टण्डन, प्र. आर. 39 बंदे सिंह मेरावी, आर. दिलहरण मरकाम, आर. बिसेन चंद्रवंशी नगर सैनिक अनिल पाण्डेय शामिल थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट-मुलाकात की कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित की

Bhuvan Patel

फार्म हाउस में नकली शराब कांड: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ ‘ढक्कन माफिया’, देशभर में करता था सप्लाई

Bhuvan Patel

नन्हे बच्चों की सेहत की चिंता: आंगनवाड़ी समय सुबह करने मुख्यमंत्री से मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!