BP NEWS CG
अन्य

मछली पालन से आजीविका एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मछली जाल का निःशुल्क वितरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर मत्स्य पालन विभाग द्वारा 11 अगस्त 2023 को विशेष संरक्षित जनजाति पीवीटीजीएस बैगा समूहों को मछली पालन से आजीविका एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मछली जाल का निःशुल्क वितरण मत्स्य बीज प्रक्षेत्र खैरबना कला में प्रदाय किया गया। विकासखंड बोड़ला के ग्राम इंद्रीपानी ग्राम पंचायत दुर्जनपुर निवासी बैगा युवा मत्स्य पालन समिति को मछली पालन के लिए जाल प्रदाय किया गया। समिति के अध्यक्ष ईतवारी राम बैगा जाल को प्राप्त किया।
बैगाओं को मछली पालन के लिए स्वयंसेवी संस्था गाँधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र तरेगांव जंगल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन से जोड़ रहे हैं। जाल लेने पहुंचे बैगा को सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग रामधन सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया गया। समूह के सदस्यों ने बताया कि समूह को शासन द्वारा दस वर्ष के लिए लीज प्रदाय किया गया है। समिति के माध्यम से 13 सक्रिय सदस्य के साथ गांव के सभी परिवार जुड़े हुए हैं। लगभग 3 एकड़ तालाब में व्यवसायिक नजरिए से विशेष संरक्षित जनजाति परिवारों द्वारा विगत वर्षों से मछली पालन किया जा रहा है। जाल वितरण के अवसर पर मत्स्य पालन विभाग से निरीक्षक नीलेश कुमार चंद्रवंशी, संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत यादव, सदस्य कोमल सिंह धारवैया, कुमारी चित्रारेखा राडेकर उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नामांकन के पहले दिन नरेंद्र तिवारी पंडरिया व कवर्धा सहित 11 नाम निर्देशन पत्र वितरण

Bhuvan Patel

कांग्रेस सरकार के कान में कब सुनाई देगी छत्तीसगढ़ की बेटियों की चीख

Bhuvan Patel

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 18 को पहुंचेगी कवर्धा, उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे अगुवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!