BP NEWS CG
बड़ी खबरसिटी न्यूज़

महिला आरक्षण बिल से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है प्रधानमंत्री मोदी जी ने – शालिनी राजपूत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा.भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने एवम पारित करवाने के आभार स्वरूप महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश भर में विधानसभा स्तर में करवाया जा रहा है. इस कड़ी में अभिनंदन स्वागत नारी शक्ति सम्मेलन का पंडरिया विधान सभा स्तरीय आयोजन पंडरिया मंडल के सामुदायिक भवन में रखा गया.
इस सम्मेलन की प्रभारी एवम मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत होंगी. महिला मोर्चा की कवर्धा जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, महामंत्री सविता ठाकुर एवम भारती गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मै शालिनी राजपूत प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़,जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी लक्ष्मी साहू , प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं विद्यानसभा प्रभारी भावना बोहरा शामिल हुईं.
 स्वागत पंडरिया विधानसभा के मण्डल के अध्यक्ष के द्वारा किया गया और संगठन गीत जिला उपाध्यक्ष चेतना सिंग, लता बेस, जिला महामंत्री डॉ भारती गुप्ता द्वारा किया गया.
 मंच संचालन सविता ठाकुर द्वारा किया गया .
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से झूठे वादे कर लोगों के घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया ।महिलाओं से रेड्डी टू ईट रोजगार छिनने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सिलेंडर गैस देकर उनका समय और उन्हें धुआं रहित चूल्हा दिया। घर घर में शौचालय बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। युवाओं को रोजगार, महिला समूह के माध्यम से काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कांग्रेस की सरकार ने लोगो को सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किया है. महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्लक्ष्मी साहू ने कहा की लोगों को अपना अमूल्य वोट कमल छाप पर बटन दबाकर मुहर लगाने का आग्रह किया। देवकुमारी चंद्रवंशी एवम भावना बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओ से झूठे वादे कर लोगों के घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया है
उक्त कार्यक्रम में रति ठाकुर , विजय लक्ष्मी, सुष्मा चंद्रवंशी , पुष्पलता राज, जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, पुष्पा पांडेय, शिवकुमारी यादव, भगवातिन अहिरवार,जिला मंत्री शिवकुमारी सोनी, उमा दुबे ,मण्डल अध्यक्ष अंजू शर्मा , दीपा धुर्वे , उत्तरा साहू , सुमन ठाकुर , सुमन गुप्ता , संगीता साहू , संतोषी जायसवाल , द्रोपदी मानिकपुरी , महामंत्री विस्वासनी सत्यम, चित्र लेखा देवागन, कामनी यादव, वर्षा साहू, दीप्ती गुप्ता, कविता शादिले, अनीता धुर्वे ममता शर्मा, शिवरानी यादव,मीना पटेल सहित भारी संख्या मै महिलाये उपस्थित थी

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फ्रेशर्स पार्टी में फूहड़ता रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देश, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की शिकायत पर कार्रवाई

Bhuvan Patel

भ्रष्ट्राचार : डी एफ ओ बदला लेकिन रवैया नहीं , अबतक नही हुआ डब्ल्यू बी एम सड़क की जांच , निर्देश के बावजूद जांच नही 

Bhuvan Patel

एक महीना… शून्य कार्रवाई! कलेक्टर की अनुशंसा की उड़ाई जा रही धज्जियाँ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!