BP NEWS CG
अन्यकवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा दिया – मोहम्मद अकबर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

मोहम्मद अकबर ने कहा-भरोसा बरकरार, फिर कांग्रेस सरकार 

चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष ने 75 पार सीट जीतने का किया दावा

कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया धुंआधार दौरा

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने ग्रामीण क्षेत्रों का धुंआधार दौरा किया। अलग-अलग गांवों में पहंुचकर चौपाल लगाकर जमीन पर ग्रामीणों के साथ बैठकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यो एवं अगले पांच साल मंे किए जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी।
कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि गांवों मंे पहंुच रहे है तो बड़ी संख्या में उपस्थित भीड़ बता रही है कि कांग्रेस के साथ लोगों का भरोसा बरकरार है। अकबर भाई ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते साथ किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया। सभी घरेलु उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पहुचाया गया। सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाया गया। उत्कृष्ठ शिक्षा के लिए 400 स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ किए गए जहां अंग्रेजी माध्यम की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया गया। मितानिनों के सम्मान निधि में बढोत्तरी किया गया। ग्राम पटेलों को भी मिलने वाली राशि बढाई गई। नगर सैनिकों के वेतन में 6000 वृद्धि की गई। सरकारी कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू की गई। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। छत्तीसगढी तीज-त्यौहारों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया। भूपेश बघेल सरकार की पहचान छत्तीसगढ़िया सरकार के रूप में बनी। कका के नाम से प्रसिद्ध हुए भूपेश बघेल को छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री कहा जाता है।
कांग्रेस जो कहती है वो करती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र पर अमल करके ये बता दिया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार भरोसे वाली सरकार है। अगली सरकार के लिए अपने कार्य योजना को कांग्रेस पार्टी ने अभी से बता दिया है। जन-जन का भरोसा कांग्रेस के साथ है। इस दौरान ग्रामीण मतदाताओं ने उनके लिए लागू की गई योजनाओं के लिए कांग्रेस की सरकार का आभार जताया।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार गांव,गरीब, किसानों, मजदूरों, भूमिहीन परिवारों, महिलाओं, युवाओं, छोटे व्यपारियों और सभी वर्गों की सरकार है। हमने इस पांच साल में राज्य के सभी वर्गों का भरोसा जीता है। इस भरोंसे के माध्यम से कांग्रेस इस बार फिर से 75 सीट में शानदार जीत कर भरोंसे और कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। इंतजार की लिए 3 दिसम्बर को जिस दिन मतगणना होगी। उस दिन छत्तीसगढ़ के किसानों, छत्तीसगढ़ की अस्मियता और स्वाभिमान का जीत होने वाला है।

 

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुशासन तिहार से बदली दलदली की तस्वीर: 2,346 में 2,346 आवेदनों का हुआ समाधान

Bhuvan Patel

कवर्धा में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का आगमन को लेकर बैठक कल

Bhuvan Patel

“गांधी-शास्त्री जयंती और विजयदशमी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पेटी अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार, ड्राई डे पर मुनाफाखोरी का प्रयास नाकाम”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!