BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कंझेटा के युवक ने मंदिर में की चोरी, पंडरिया पुलिस ने कवर्धा से आरोपी को पकड़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। पंडरिया थाना क्षेत्र के रौहा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कांसे की सामग्री और 2,200 रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरा उर्फ कैलाश चंद्रवंशी (25), निवासी कंझेटा, थाना पांडातराई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार श्री राम जानकी मंदिर, रौहा पंडरिया से चांदी एवं कांसे की सामग्री चोरी होने की शिकायत पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे कवर्धा क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो कांसे की थाली, एक कांसे की घंटी, एक प्लेट, दो कांसे की कटोरी और एक कांसे का दिया बरामद किया। इसके अलावा घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े और गमछा तथा 2,200 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कवर्धा के रेवाबंध तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चांदी के मुकुट को टुकड़ों में तोड़कर रास्ते में राहगीरों को बेचने की जानकारी दी है। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली कवर्धा को सूचना भेजी गई है, जहां मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पंडरिया पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक अजय सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में मत्स्य पालन विभाग सवालों के घेरे में: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछलियों की बिक्री, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, कवर्धा में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Bhuvan Patel

छीरपानी बांध में डूबने से हुई अधेड़ बैगा की मौत बोड़ला थाना क्षेत्र की घटना लगातार बांध में डूबने की दूसरी घटना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!