BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम मशीन की कमीशनिंग के बाद स्ट्रांग रूम में किया गया सील
कवर्धा, 08 फरवरी 2025। जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ईवीएम मशीनों की कन्या कॉलेज में कमीशनिंग के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों को पीजी कॉलेज कवर्धा स्थित स्ट्रांग रूम में सील किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध और सही तरीके से सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हर एक कदम को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा ताकि जनता को कोई भी शिकायत न हो। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी और कवर्धा एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्ट्रांग रूम और ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और किसी भी स्थिति में चुनावी प्रक्रिया में कोई भी रुकावट न आने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर हर एक पहलू पर ध्यान दिया जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सरोधादादर गैंगरेप पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा: “डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी”, सीमा अनंत ने उठाए तीखे सवाल

Bhuvan Patel

बजट सत्र : मुख्य्मंत्री का विधनसभा में बड़ी घोषणा

Bhuvan Patel

“संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: आकांक्षा हाट मेला का होगा भव्य उद्घाटन, अतिथि चयन में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!