BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा ने बनया था बड़ा रिकार्ड

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली कबीरधाम की बेटी छोटी मेहरा को मैडल पहनाकर, पुष्प-गुच्छ भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर श्री महोबे ने शुभकामनाएं देते हुए आगे भी जिले का नाम रौशन करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद के लिए दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा को आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अभिलाषा पण्डा उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेक कर भारत को गोल्ड मैडल दिलाया है। अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छोटी ने 16 देशों के खिलाड़ियों को परास्त कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले के छोटे कद की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा का दबदबा देखने को मिला। इस उपलब्धि के पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छोटी मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना भी किए थे।
दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी की सदस्य है। छोटी मेहरा विगत 04 वषो से पुलिस अधाक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह निर्देशानुसार फोर्स एकेडमी के राष्ट्रीय कोच वसीम रज़ा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छोटी लगातार कड़ी मेहनत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में मेंडल हासिल कर रहे है। कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा छोटी मेहरा को आर्थिक अनुदान राशि भी उपलब्ध कराया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई से 2 जुलाई 2023 तक

Bhuvan Patel

5.74 करोड़ की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बल”

Bhuvan Patel

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर का सख्त रुख, आवास योजना में तेजी के निर्देश — एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए 10 जुलाई तक विशेष अभियान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!