BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचार

मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा अवकाश , आदेश हुआ जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा, जिले में होने जा रहे नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए श्रमिकों को मतदान करने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। श्रम विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा आज एक आदेश जारी कर 11 फरवरी दिन मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव जिसमें महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों के लिए निर्वाचन होना है। इसी तरह 17 फरवरी, 20 फरवरी एवं 23 फरवरी को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन तिथि निर्धारित है। उक्त तिथियों को श्रमिकों के हित में राज्य शासन द्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। 
      जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे कारखानें जो सप्ताह में सातों दिन काम करते है, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते है, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा प्रदान की जावेगी।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नोटिस जारी: सुशासन तिहार एवं प्रधानमंत्री जन मन योजना में लापरवाही पर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना

Bhuvan Patel

मनरेगा कर्मियों को नियमित वेतन नहीं ,  बावजूद  कबीरधाम कई पैमाने में  प्रदेश में अव्वल

Bhuvan Patel

अर्जुन तिवारी का जनसंपर्क दौरा: वैवाहिक आयोजनों में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!