BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
समयबद्ध भुगतान और उच्च उत्पादन से किसानों को आर्थिक मजबूती, 2.72 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 2.48 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन
प्रबंधन ने गन्ना किसानों से शक्कर कारखाने में ही गन्ना देने की अपील की
कवर्धा । राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा ने पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत अब तक गन्ना किसानों को कुल 44 करोड़ 99 लाख रूपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.89 करोड़ रूपए का भुगतान 315.10 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किया जा चुका है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाना प्रबंधन किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों का कारखाने और शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे न केवल शक्कर की रिकवरी दर में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को भी बेहतर लाभ मिलेगा। गन्ने की गुणवत्ता बढ़ने से उत्पादन क्षमता में सुधार होगा और इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की आय पर भी पड़ेगा।
अपनी स्थापना से अब तक भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य, रिकवरी और बोनस मिलाकर लगभग 1210 करोड़ रूपए का भुगतान कर चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति को नई दिशा मिली है। शक्कर कारखाना केवल किसानों के आर्थिक विकास में ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कारखाना प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों को प्राथमिकता देना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सूना मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

बिना डॉक्टर के चल रहा पांडातराई अस्पताल, घायल मरीज रेफर होने को मजबूर

Bhuvan Patel

चीतल शिकार प्रकरण में बड़ी सफलता: दो फरार शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की सतत कार्रवाई रंग लाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!