BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की

रायपुर,  महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के सर्वकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर आत्मशुद्धि एवं मोक्ष की प्राप्ति का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम का यह पुण्य स्नान न केवल आध्यात्मिक उन्नयन का अवसर है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की अद्वितीय छटा भी प्रस्तुत करता है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कुंभ क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दामाखेड़ा में कड़ीहर/दीवान प्रशिक्षण शिविर 9 अगस्त से, प्रवेश हेतु 7 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी पात्रता परीक्षा

Bhuvan Patel

कोठार में कातिल का कहर: खाट पर खून से सना शव, आधार कार्ड छोड़ गया हत्यारा!

Bhuvan Patel

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!