BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु  साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेता और सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
मुख्यमंत्री   ने संत दीवान जी को स्मरण करते हुए कहा कि वे केवल एक संत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा की आवाज़ थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजीवन प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे। उनके ओजस्वी वचनों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक थी, जो जन-जन को सहज रूप से जोड़ देती थी। उनकी वाक्-कला अद्वितीय थी, जिसका जादू श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता था।श्री साय ने कहा कि संत दीवान जी का योगदान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, राजनीति और समाज में अमिट छाप छोड़ गया है। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी, लेकिन उनके विचार और आदर्श पीढ़ियों तक प्रेरणा देते रहेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसी भी वस्तु की सत्ता और उपयोगिता जिस पर निर्भर होती है उसी का नाम धर्म है – स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस की अटल आवास में सघन कार्यवाही, गुंडा-बदमाशों पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

अंबिका गोलू सोनवानी,क्षेत्र क्रमांक 14 से जनपद सदस्य का ऐतिहासिक जीत से,कुंडा क्षेत्र में खुशी का माहौल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!