BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबर

सड़क हादसे में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के सरोदा डैम पलानी पाट के समीप हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों से रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली और चिकित्सकों से घायलों की चिकित्सा प्रक्रिया पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश दिया कि घायलों को जल्द से जल्द और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके।
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर पूरी तत्परता से काम किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया और कहा कि चिकित्सकों की पूरी टीम मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 
उल्लेखनीय हैं कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए है, जिनमें कुछ लोगो को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम: तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार – लेकिन अपराध दर बढ़ने से चिंता गहराई

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से प्रख्यात भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी ने की सौंजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जुलाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!