BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

एल.एल.बी. के बाद एल.एल.एम. में टॉपर बनी शहर की दोनों प्रतिभाशाली बहने

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
। कवर्धा। एल.एल.एम. सेकंड सेमेस्टर में जून 2024 पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने अपनी मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा अंक लाकर कवर्धा शहर अविनीश कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं उनकी छोटी बहन सुष्मित कौर छाबड़ा ने सेकंड स्थान प्राप्त कर कवर्धा सहित अंचल और सिक्ख समाज व परिवार का नाम रोशन किया है।
अविनीश कौर ने कुल 1600 अंकों में 1168 अंक प्राप्त किया जिनका प्रतिशत 73% रहा वहीं सुष्मिता कौर ने 1600 अंकों में 1158 अंक प्राप्त कर 72.37% प्राप्त किया। ज्ञात हो कि एल.एल. बी. 2022 की परीक्षा में भी अविनीश कौर व सुष्मित कौर छाबड़ा ने टॉप टेन की लिस्ट में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया था व 2022 के दीक्षांत समारोह में अवनीश कौर को पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष 2025 के दीक्षांत समारोह में भी जो कि अप्रैल माह में होने जा रहा है उसमें भी अविनीश कौर का नाम चयनित किया गया है।
बता दे कि दोनों ही प्रतिभाशाली बच्चियाँ कवर्धा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुरुदयाल सिंह छाबड़ा की पुत्रीयाँ है। दोनों ही बच्चियों की सफलता पर कवर्धा सिख समाज सहित शहर वासियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दस्तावेज के सहारा बने बाबू , अब हटाया गया

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा को बड़ी सौगात — मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 15 ग्रामों में ₹6.18 करोड़ की सड़क स्वीकृति

Bhuvan Patel

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बालाजी सरकार मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!