BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचार

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन बेकाबू भीड़, दर्शकों ने भारी तोड़ी कुर्सी 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , प्रतिवर्षानुसार भोरमदेव महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 26 एवं 27 मार्च को आयोजित किया गया। प्रथम दिवस बेकाबू भीड़ हुआ जिसके चलते दर्शकों ने भारी कुर्सी तोड़ी , दर्शक सभी मंच के करीब आना चाहते थे जिसके चलते बीच में कार्यक्रम को रोकना पड़ा। पुलिस का भी भीड़ से नियंत्रण खत्म हो गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा , विधायक भावना बोहरा, ईश्वर साहू, सांसद संतोष पाण्डेय सहित जिला पंचायत ,जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों के अलावा अन्य जनप्रतिनधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी मंच में खड़े होकर अधिनस्थ कर्मचारियों के नियंत्रित करने के लिए निर्देश दे रहे थे। 

हंसराज रघुवंशी के कार्यक्रम में बेकाबू हुआ भीड़

सुप्रसिद्ध प्रख्यात अंतराष्ट्रीय शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने भोरमदेव मंदिर पहुँच कर अभिषेक पूजा अर्जना की वहां भोरमदेवालय में शिव आराधना कर मंदिर परिक्रमा भी की। रात्रि में जब मंच पर शिव भजन कार्यक्रम की शुरूआत किया तो वहां पर मौजूद भीड़ बेकाबू होगा । सभी दर्शक उनका झलक पाने मंच की ओर टूट पड़े । दर्शक अपने स्थान पर खड़े होकर खूब झूमे । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंक राम वर्मा , सांसद संतोष पाण्डेय, विधायकगण भी उनके साथ मंच में आकर भजन गायन किए ।

भारी संख्या में टूटी कुर्सी

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन भजन गायन के दौरान बेकाबू भीड़ ने मंच के समीप पहुंचने की कोशिश किया । जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा रोका गया। जिससे नाराज दर्शकों ने भारी संख्या में बैठने के लिए रखे हुए कुर्सी को तोड़ दिया हालांकि मंच से बार बार निवेदन किया जा रहा है था कि कृपया शांति बनाए रखें।

कलेक्टर मायूस दिखे

कार्यक्रम के दौरान हुए अव्यवस्था और भगदड़ को देखते हुए कलेक्टर ने स्वयं मंच के ऊपर खड़े होकर देख रहे थे। कलेक्टर मायूस दिखाई दे रहे थे । दर्शक दीर्घा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंत्री टंक राम वर्मा सांसद संतोष पाण्डेय सहित विधायक भावना बोहरा, ईश्वर साहू सहित जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों की मौजूदगी रहे है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भ्रष्टाचार:वन विभाग के द्वारा बनाया गया तालाब पहली बरसात में बहा 

Bhuvan Patel

कवर्धा में सनसनी: शासकीय नर्सरी के पीछे कच्चे रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल कवर्धा में कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच — समय रहते पहचान से बचाई जा सकती है जान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!