BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावपंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“किसानों की सरकार कांग्रेस, उद्गयोगपतियो की भाजपा सरकार” तय आपको करना है क्या चाहिए : लालजी चंद्रवंशी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम। पंडरिया विधानसभा में कांग्रेस का लगातार बैठकों का दौर जारी है। वही शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस पंडरिया द्वारा बैठक आहुति की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी वरिष्ट नेताओ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीलकंठ बैठक में पहुँच वरिष्ठजनों से भेंट कर आशीर्वाद लिया व सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पंडरिया का हर एक किसान हर कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है मैं सिर्फ आप लोगो का सेवक हूँ।
वहीं बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालजी चंद्रवंशी ने कहा कांग्रेस हमेशा से किसानों की चिंता करती है। आज कांग्रेस ने फिर से किसानों की सेवा करने पंडरिया विधानसभा से किसान पुत्र नीलकंठ चन्द्रवंशी को प्रत्याशी बनाया है। हम सब आज इस बैठक के माध्यम से संकल्प लेते है नीलकंठ को अधिक से अधिक मत दिलाकर इन्हें विधानसभा तक पहुँचाना है व फिर से भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लाना है।
इस बैठक में प्रमुखरूप से लालजी चन्द्रवंशी, विष्णु साहू, तुकाराम चन्द्रवंशी, नवीन जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम साहू जिला महामंत्री, राधे लाल भास्कर, मनीष शर्मा,रामकुमार ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अभयारण्य में चीतल की मौत पर गहराई जांच — दो वनकर्मी निलंबित, शिकारियों की गतिविधियों पर भी उठे सवाल

Bhuvan Patel

कुर्सी के कान ……विष्णु का सुशासन, बारिश में बेरोजगार सड़क पर, सरकार नियमों में अटकी

Bhuvan Patel

आम आदमी पार्टी से पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी चमेली कुर्रे घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!