BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

पानी की समस्याओं के निराकरण के लिए  कबीरधाम जिला में टोल फ्री फोन नंबर जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा,  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सचिव श्री अब्दुल कैसर हक़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक संचालित रहेगा, जिससे जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डी.एस. राजपूत ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री ओम प्रकाश साहू को बनाया गया है। नागरिकों की सुविधा हेतु टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना दी जा सकती है।

विकासखंडवार प्रभारी अधिकारी एवं संपर्क नंबर:

विकासखंड कवर्धा: उप अभियंता श्री सुधीर श्रीवास्तव (मो. 9754001401)

विकासखंड सहसपुर लोहारा: उप अभियंता श्री भोला राम सिन्हा (मो. 9302701549)

विकासखंड पंडरिया: उप अभियंता श्री आई. पी. श्याम (मो. 8889163931)

विकासखंड बोड़ला: उप अभियंता श्री टोमन लाल कुंजाम (मो. 6264238686)

नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु उपरोक्त अधिकारियों या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा: जंगल में युवती की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Bhuvan Patel

भाजपा सरकार के कुशासन के ख़िलाफ़ महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन —सीमा अनंत

Bhuvan Patel

Discover Tagsen: The Ultimate Game Changer in the Printing and Packaging Industry

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!