BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

चोरभट्टी में पति ने आधी रात को पत्नी पर किया चाकू से हमला 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बोड़ला,,थाना क्षेत्र के ग्राम चोर भट्टी में नशे की हालत में आधी रात को पति द्वारा पत्नी पर मुर्गा काटने की चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है ।शराब के नशे में रहने वाले आदतन अपराधी युवक के द्वारा रात में अपनी पत्नी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया, चाकू के हमले से पत्नी के पेट से अंतड़ी बाहर आ गई गांव वालों की मदद से पीड़िता को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया ।पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी कर रहे हैं वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है उसे रायपुर रिफर कर दिया है 

आधी रात की घटना

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्टी के बसंत बैगा के द्वारा रात में शराब के नशे के चलते मामूली बात पर विवाद कर अपनी पत्नी फूलबाई बैगा को आधी रात को मुर्गा काटने की चाकू से पेट पर हमला कर दिया गया जिससे उसकी पत्नी फूलबाई के पेट से अंतड़ी बाहर निकल जाने से गंभीर रूप से घायल है जिसे ग्रामीणों की सहायता से अस्पतालपहुंचाया गया 

शराब के नशे में था आरोपी आदतन अपराधी

घटना के विषय में अधिक और अधिक जानकारी देते हुए बोड़ला थाना के टी आई राजेश चंड ने बताया की रात में पति-पत्नी में सामान्य बात को लेकर विवाद हो गया था जिससे गुस्साए पति ने घर मे रखे मुर्गा काटने में प्रयुक्त चाकुनुमा हथियार से पत्नी को मार दिया उन्होंने बताया कि पति आदतन अपराधी और हमेशा नशे में रहता है इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया होगा। ग्रामवासी भी इसके आदतन बदमाश होने की पुष्टि करते हैं,बताते हैं कि आए दिन इसके शराब पीकर गलत हरकत से गांव वाले भी परेशान रहते है 

डायल 108 को किया फोन

घटना के विषय में जानकारी देते हुऎ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डायल 108 के ईएमटी सत्येंद्र व श्री साहू ने बताया की रात में तेंदुएडीह से कॉल आया कि चोर भट्टी की महिला को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही टीम तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची और पीड़िता को बोड़ला असपताल पहुंचाया सामान्य इलाज के बाद उससे जिला चिकित्सालय कबीरधाम भी पहुंचाया गया। है लेकिन घटना के विषय में सवाल उठता है कि महिला रात में तेंदुआ डीह चोर भट्टी से 3 किलोमीटर की दूरी पर है वहां रात में घनाघोर जंगल से होते हुए कैसे पहुंची। डायल 108 को धनीराम और उनके साथी ने फोन किया और महिला को गंभीर हालत में सवेरे 4:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया 

पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

घटना के विषय में जब पुलिस छानबीन में लगी तो पता चला कि उसके पति ने ही उसे चाकू मारा है लेकिन शुरू में आरोपी नानुकुर कर रहा था पुलिस ने सख़्ति से पूछताछ की तो उसके बाद आरोपी ने अपने सारी बात बताई आरोपी के पास से मुर्गा काटने चाकू के अलावा कुल्हाड़ी कपड़ा आदि बरामद कर लिया गया है फिलहाल पुलिस ने मामला को जांच में लेकर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है घटना में फूलबाई के मायके के परिजन और गांव के लोग फिर दर्ज कर रहे हैं

महिला गंभीर रूप से घायल

आरोपी के द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर मुर्गा काटने की चाकू से पेट में वार करने से महिला के पेट से अंतड़ी बाहर आ गया है जिसे सवेरे 4:00 बजे बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रमें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है लेकिन चोट अधिक होने के कारण उसे उचित इलाज हेतु रायपुर रिफर कर दिया गया महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गौरकापा स्थित गौशाला में गौपूजन का आयोजन गौ उत्पादों के लिए होगा प्रशिक्षण ~ पटेल 

Bhuvan Patel

प्री-B.Ed और D.El.Ed परीक्षा संपन्न: 7651 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, उच्च स्तर की व्यवस्था

Bhuvan Patel

धान घोटालों की श्रृंखला जारी : पंडरिया के पेंड्रीकला खरीदी केंद्र से 73 लाख का धान गायब, खरीद प्रभारी फरार, FIR दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!