BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, लिम्हईपुर बीट में अवैध वृक्ष कटाई एवं अतिक्रमणकारियों पर वन अपराध प्रकरण दर्ज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मण्डल के मण्डल प्रबंधक श्री पिताम्बर साहू के कुशल निर्देशन एवं उप मण्डल प्रबंधक श्रीमती दीपिका सोनवानी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पण्डरिया के लिम्हईपुर बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ/436 सागौन वृक्षारोपण वर्ष 2021 में अवैध वृक्ष कटाई एवं वन भूमि पर अनाधिकृत अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं संगठित कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध विधिसम्मत् वन अपराध प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्यवाही के दौरान परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पण्डरिया श्री धर्मेन्द्र कुमार मेहरा एवं उनकी टीम जिनमें श्री श्रीकांत कुमार सिंह सहायक परियोजना क्षेत्रपाल, श्री देवसिंह भारद्वाज सहायक परियोजना क्षेत्रपाल, श्री दिनेश वर्मा क्षेत्ररक्षक एवं जसपाल सिंह मरकाम क्षेत्ररक्षक शामिल थे।
परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पण्डरिया श्री धर्मेन्द्र कुमार मेहरा ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को श्री सेलाराम पिता श्री केजहा जाति-सतनामी, ग्राम लिम्हईपुर और श्री सुखी राम पिता श्री विष्णु जाति-गोड,़ ग्राम करपी के विरूद्ध कुल 0.679 हेक्टेयर संरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किये जाने के आरोप में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33 (1) क,ख,ग,ज, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 03 और संरक्षित वन अधिनियम, 1960 की धारा 3 (ए) के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण को विधिवत् न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपियां को 29 सिंतबर 2025 तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश पारित किया गया है। वन विकास निगम द्वारा वन संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु!!

Bhuvan Patel

आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

Bhuvan Patel

जान से मारने की धमकी देकर, युवती के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!