BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पांडातराई में विकास को मिली नई रफ्तार: विधायक भावना बोहरा ने की योजनाओं की समीक्षा, घोटालों की जांच और पारदर्शिता पर दिया जोर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार को नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और अधोसंरचना निर्माण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए लगभग 3 करोड़ के जल आवर्धन घोटाले और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश दिए।
भावना बोहरा ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, स्कूलों का उन्नयन, बाउंड्रीवाल निर्माण, सेनेटरी पैड की उपलब्धता, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम सहित कई जनहित के विषयों पर गहन चर्चा की।

उन्होंने बताया कि मात्र 15 महीनों में पांडातराई नगर में 21 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें पांडातराई बायपास, फास्टरपुर रोड, हाई मास्ट लाइट्स, तालाब एवं चौक सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, मुक्तिधाम एवं सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं।
भावना बोहरा ने यह भी बताया कि लगभग 2100 महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता, 1600 परिवारों को पीएम आवास योजना, 2300 परिवारों को राशन कार्ड, 2700 लोगों को आयुष्मान भारत योजना, और 700 किसानों को बोनस मिला है। साथ ही 1000 किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है।
अंत में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है और जनता को विश्वास दिलाया कि वादों के अनुरूप हर विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, उपाध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर, सभी पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“गांधी-शास्त्री जयंती और विजयदशमी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पेटी अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार, ड्राई डे पर मुनाफाखोरी का प्रयास नाकाम”

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना में कबीरधाम के नगरीय निकायों की खुली पोल – इंदौरी सबसे पीछे, पंडरिया, बोड़ला और कवर्धा में सैकड़ों आवास अधूरे

Bhuvan Patel

कवर्धा एस डी एम को जान से मारने की धमकी , कोतवाली में मामला दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!