BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर फिर गरजी भाजपा, भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। नेशनल हेराल्ड घोटाले में ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने के बाद भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान पर जिला भाजयुमो ने कवर्धा जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह आरोप था कि उन्हें जबरन नेशनल हेराल्ड मामले में फंसाया जा रहा है, लेकिन अब ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस घोटाले में उनकी सीधी संलिप्तता है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की स्थापना 1937 में हुई थी और इसके 5,000 शेयरधारक थे। यह कभी भी नेहरू परिवार की निजी संपत्ति नहीं रही। लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने इस राजनीतिक संगठन की संपत्तियों को निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया और करोड़ों की अवैध आय अर्जित की।
उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा होने के बाद इसकी शिकायत की गई, और अब ईडी द्वारा तथ्यों के आधार पर चार्जशीट दायर कर दी गई है, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सैम पित्रोदा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 25 अप्रैल को सुनवाई होनी है।
साहू ने कहा कि चार्जशीट में नाम आने का मतलब है कि ईडी के पास पुख्ता साक्ष्य हैं। लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है, जबकि उन्हें लोकतांत्रिक रूप से विरोध का अधिकार है, न कि देश की संपत्ति लूटने का।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री क्रांति गुप्ता, संतोष पटेल, उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री पीयूष ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि राजपूत, खिलेश्वर साहू, ईश्वरी धुर्वे, जिला महामंत्री सचिन गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मड़मड़ा में स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ एग्रीकान समिति ने भूमि के सभी के लिए कबीरधाम जिले में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

Bhuvan Patel

आबकारी विभाग की नाकामी , आखिर अवैध शराब माफियाओं पर कब लगेगी अंकुश 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!