BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

राधाकृष्णा मंदिर तालाब में तीसरे रविवार श्रमदान: स्वच्छता और जल संरक्षण की ओर सार्थक पहल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। राधाकृष्णा बड़े मंदिर तालाब में “तालाब संरक्षण अभियान” के तहत लगातार तीसरे रविवार श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में स्थानीय वार्डवासियों, समाज प्रमुखों, स्वयंसेवी संगठनों, हरितिमा टीम, योग टीम और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तालाब अब स्वच्छता की ओर बढ़ने लगा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तालाबों को स्वच्छ और संरक्षित रखना है, ताकि मनुष्य और जीव-जंतुओं के लिए जल संकट न उत्पन्न हो और जल स्तर बना रहे। चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हर रविवार श्रमदान द्वारा तालाबों की सफाई जारी रहेगी और आमजन को भी इस मुहिम में जुड़ने की अपील की गई है।

गर्मी के मौसम में जल संरक्षण का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए इस अभियान के माध्यम से न केवल तालाब की गंदगी हटाई जा रही है, बल्कि किनारों को भी मजबूत किया जा रहा है, और लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वरिष्ठ साहित्यकार आदित्य श्रीवास्तव ने अभियान को सराहनीय व प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति दुर्गेश अवस्थी, पार्षद बिहारी राम धुर्वे, अजय सिंह ठाकुर, दीपक सिन्हा, सुरेंद्र पांडेय, शंभु देवांगन, केशरी चंद सोनी, सोनू उपाध्याय, सुरेंद्र गुप्ता, श्रीकांत उपाध्याय, सचिन अग्रवाल, जितेंद्र वैष्णव, अजय चौबे, जसवंत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और स्टेडियम में अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा उपस्थित रहे।
तालाबों की सफाई और संरक्षण का यह जन अभियान अब नगर के अन्य तालाबों तक भी विस्तार पाने की ओर अग्रसर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तृतीय लिंग व्यक्तियों के अधिकार व पुनर्वास पर कार्यशाला आयोजित, योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Bhuvan Patel

शर्मनाक तमाशा: अश्लील डांस परोसकर भीड़ जुटाई, ओड़िसा की डांसर गिरफ्तार, SDM का थिरकता वीडियो वायरल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!