BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ी परंपरा का जीवंत उत्सव: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बने पुतरा-पुतरी विवाह के साक्षी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बचपन में बोई संस्कृति की बीज, अक्षय तृतीया पर बच्चों संग निभाई लोक परंपरा
कवर्धा,
अक्षय तृतीया के अवसर पर छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक विरासत की अनमोल झलक दिखाई। ग्राम खिरसाली और मोतिमपुर में आयोजित पारंपरिक पुतरा-पुतरी विवाह समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहभागिता कर इस लोक परंपरा को न केवल सम्मानित किया, बल्कि बच्चों के साथ मिलकर सांस्कृतिक चेतना को भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने खुद टीकावन कर रस्में निभाईं और गुड्डे-गुड़ियों के विवाह में सम्मिलित होकर अपनी सांस्कृतिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “अक्ती तिहार केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाली परंपरा है, जो बच्चों को खेल-खेल में जीवन मूल्यों से परिचित कराती है।”
गीत, बारात और मंडप: बच्चों ने रचाया लोक परंपरा का जीवंत मंच
इस आयोजन में बच्चों ने पूरे उत्साह से पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मंडप सजाया, बारात निकाली और विवाह की हर रस्म निभाई। कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही श्री शर्मा पहुँचे, बच्चों ने तालियों और पारंपरिक गीतों से उनका स्वागत किया। दृश्य किसी जीवंत लोकनाटक से कम नहीं था।
सांस्कृतिक समझ और रचनात्मकता की सराहना
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता, रीति-रिवाजों की समझ और ग्रामीणजनों की सहभागिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी में रोपने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।”
परंपरा में सहभागिता, संस्कृति से जुड़ाव की मिसाल
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ें आज भी गहरी हैं और नई पीढ़ी इन्हें गर्व से संजो रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित

Bhuvan Patel

अटल स्मृति सम्मेलन: राजनीति सत्ता नहीं, साधना का मार्ग—भावना बोहरा

Bhuvan Patel

15 मई तक मिलेगा मौका: आवास प्लस सर्वे की समयसीमा बढ़ी, छूटे हुए पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!