BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया में 4.02 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और वनांचल इलाकों के विकास को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 4 करोड़ 2 लाख 88 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों को स्वीकृति मिली है। इस राशि में विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रुपये, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से 1 करोड़ 30 लाख 65 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 1 करोड़ 24 लाख 19 हजार रुपये शामिल हैं।

स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, नाली, पुलिया, सांस्कृतिक मंच, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्कूलों में शौचालय, पेयजल सुविधा और वाटर टैंकर व्यवस्था जैसे अनेक जनहितकारी कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत छह ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक बोहरा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार जताया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में लगभग 500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण जारी है तथा इस वर्ष 200 किलोमीटर अतिरिक्त सड़कों को भी स्वीकृति मिली है। सिंचाई एवं पेयजल के लिए 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं संचालित हैं, जिनमें सुतियापाट नहर विस्तार योजना भी शामिल है।

इन विकास कार्यों से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गोवर्धन पूजा की सुबह मातम में बदली, पति ने पत्नी की सब्बल से कर दी हत्या! 

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा में विकास की अग्रदूत बनीं विधायक भावना बोहरा : उतरा गोकुल साहू

Bhuvan Patel

कुपोषण और उपेक्षा की मार झेल रहे बैगा बच्चे, सरोदा दादर की आंगनवाड़ी बेहाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!