BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

3 नग पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप की गई बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सिविल लाइन पुलिस ने शातिर आदतन अपराधी शहबाज उर्फ शीबू खान को 3 नग पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और 7 खाली खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने उसके कब्जे से 30 नग प्रतिबंधित कफ सिरप भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि सिविल लाइन पुलिस को बीते दिनों मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वाहन से अवैध सामग्री का परिवहन हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में 30 नग Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप 3 नग पिस्टल, 26 नग जीवित कारतूस और 7 नग खाली खोखे बरामद किए है। इसके साथ ही पुलिस ने परिवहन मेंउपयोग की जा रही एक सफेद रंग की टाटा स्टॉर्म वाहन (सीजी-10 AE-7361) भी जब्त की है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी शीबू खान हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ बिलासपुर और जांजगीर में 7 से ज्यादा मामले दर्ज है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है, कि वह ये हथियार कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अनूठा रक्षाबंधन: आत्मसमर्पित माओवादी बहनों से राखी बंधवाकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निभाया वादा, दिया शांति और विश्वास का संदेश

Bhuvan Patel

स्वच्छ भारत मिशन योजना के सैकड़ो कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि नहीं होने के कारण मंत्रालय मे जाकर दिए सामुहिक त्यागपत्र

Bhuvan Patel

मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का अंबार , कलेक्टर ने  तकनीकी सहायक और रोजगार सहायको को  नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!