अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार, गीतकार, संगीतकार, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रतिष्ठित कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल द्वारा रचित एवं लिखित पुस्तक — जिसे संस्कृति एवं लोक कला विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुमोदन प्राप्त है — छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय कुमार शर्मा को रायपुर स्थित उनके निवास में ससम्मान भेंट की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. पाटिल के साथ उपस्थित थे:
ब्रम्ह देव पटेल, प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, प्रदेश प्रमुख सलाहकार महासंग
परदेशी पटेल, पूर्व जिला सदस्य, नगरी निकाय कवर्धा, उपाध्यक्ष महासंग
ईश्वर पटेल, संभाग अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, जिला अध्यक्ष मरार पटेल समाज रायपुर
अभनपुर राज, व्यवसायी, अध्यक्ष
बिन्दू राम पटेल, पूर्व सहायक अभियंता, हाउसिंग बोर्ड, संरक्षक सदस्य, छ.ग. सर्व समाज संगठन, ऑडिटर छ.ग. मरार पटेल महासंग, पूर्व कोषाध्यक्ष मरार पटेल समाज
पतिराम, संरक्षक सदस्य, छ.ग. सर्व समाज संगठन, सचिव छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंग
राजेंद्र कुमार पटेल, पूर्व अपर संचालक, मंत्रालय रायपुर, संरक्षक सदस्य छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, पूर्व कोषाध्यक्ष महासंग, प्रदेश सलाहकार मरार पटेल महासंग
समाज के अनेक अन्य पदाधिकारीगण भी इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित रहे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि एवं लोक परंपराओं के संरक्षण को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहनीय है।