BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में 7 वाहन जब्त, गहराई से अधिक खुदाई और बिना लाइसेंस परिवहन का खुलासा
बलौदाबाजार: जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने की प्रशासन की कोशिशों के बावजूद रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रविवार को पलारी, भाटापारा और लवन तहसीलों में की गई कार्रवाई में एक चैन माउंटेन मशीन, एक हाइवा और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए।
एसडीएम दीपक निकुंज के नेतृत्व में ग्राम दातान (ख) में निरीक्षण के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन का चालक बिना भारी वाहन लाइसेंस के काम करता पाया गया। इसके अलावा खदान में निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई की जा रही थी, जो पर्यावरण नियमों का खुला उल्लंघन है। मशीन को तुरंत बंद कर खदान के मुंशी के हवाले किया गया।
मोहान घाट क्षेत्र में दो ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड करते पाए गए, जिन्हें गिधपुरी थाना को सौंपा गया। वहीं, भाटापारा तहसील में एसडीएम अभिषेक गुप्ता की निगरानी में तीन ट्रैक्टर अवैध परिवहन करते पकड़े गए और करही बाजार चौकी को सुपुर्द किए गए।
लवन क्षेत्र के चंगोरी गांव में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत ले जा रही एक हाइवा भी पकड़ी गई, जिसे थाना लवन के सुपुर्द किया गया है।
प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में लगातार हो रही अवैध खुदाई से साफ है कि रेत माफिया प्रशासनिक निगरानी को धता बताते हुए पर्यावरण और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस पर स्थायी लगाम लगाने के लिए और क्या ठोस कदम उठाता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

चक्रीय निधि घोटाला: जरूरतमंदों की जगह रसूखदारों को बांटा गया ऋण, करोड़ों की वसूली अटकी , विभागीय अफसर मौन 

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव में किया मतदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!