BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ऑपरेशन बाज” के तहत शातिर शराब तस्कर ‘सिंघम’ दबोचा, 65 पाव अवैध शराब जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना लालपुर पुलिस ने शातिर शराब तस्कर सुरेश साहू उर्फ चिल्लू उर्फ सिंघम को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ग्राम कंतेली धान मंडी के पास आरोपी सुरेश साहू सफेद प्लास्टिक बोरी में 65 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹5200) लेकर बिक्री कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 77/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सुरेश साहू के खिलाफ पूर्व में भी लूट, मारपीट, शराब तस्करी, गृह अतिचार एवं आपराधिक अभित्रास जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। उसे जिला बदर करने की अनुशंसा भी की गई है।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर तथा थाना लालपुर के अधिकारियों एवं जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी में कृषकों को हुआ करोडों का भुगतान

Bhuvan Patel

कवर्धा में योग बना स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का माध्यम

Bhuvan Patel

सफलता – कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!