BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

एसडीओ ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नवापारा-ठाठापुर से मोहभट्टा तक बन रही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर समाचार प्रकाशन के बाद अनुविभागीय अधिकारी (SDO) श्री मनोज सोनी स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीरता दिखाई और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
श्री सोनी ने निर्माण स्थल पर प्रयुक्त सामग्री का अवलोकन करते हुए संबंधित ठेकेदार और तकनीकी अमले से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को टिकाऊ और सुविधाजनक अधोसंरचना देना है, जिसके लिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
जनहित में तत्पर प्रशासन
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लिया गया यह त्वरित एक्शन प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह विकास कार्यों की निगरानी सख्ती से होती रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीण रोजगार पर हमला बर्दाश्त नहीं : कुंडा के भारत माता चौक में मनरेगा बचाओ संग्राम, केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

Bhuvan Patel

बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी की

Bhuvan Patel

नक्सलियों की कायराना हरकत, IED धमाके में एडिशनल एसपी शहीद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!