BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

भालू के हमले से चार ग्रामीण घायल: उपमुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल, वन विभाग ने दी त्वरित सहायता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले के थुहापानी आरएफ 70 के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान सोमवार प्रातः करीब 7 बजे दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ग्रामीणों में ग्राम बाघूटोला के श्री सुखराम व. बिसाहू पटेल (60 वर्ष), श्री उमेंद्र व. शिवप्रसाद पटेल (45 वर्ष), ग्राम चिखली की श्रीमती झुलन बाई व. सुनउ साहू (35 वर्ष) तथा ग्राम दियाबार की श्रीमती राजमति व. भगवानी (35 वर्ष) शामिल हैं।

हमले के बाद घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय कवर्धा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद श्री सुखराम पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। शेष तीन घायलों का इलाज कवर्धा में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, परिसर रक्षक थुहापानी व अन्य वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजनों को त्वरित सहायता के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की गई।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री खिलेश्वर साहू, श्री रामप्रसाद बघेल, श्री मोहन ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
वन और स्वास्थ्य विभाग को उपमुख्यमंत्री ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजन के तहत एमसीपी की राशि का बंदरबांट 

Bhuvan Patel

चार गौ तस्करो पर पुलिस की कार्यवाही , 06 गाय 02 बछड़ा बरामद 04 आरोपी गिरफ्तार एक फरार

Bhuvan Patel

52 गांवों की एकजुटता का परिचय: सेन्हाभाठा में कन्नौज रजक समाज सेवा समिति का सर्वसम्मति से हुआ भव्य निर्वाचन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!