BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबेमेतरासमाचारसिटी न्यूज़

प्रशासन की सख्ती: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, एक सेल्समेन बर्खास्त, पटवारी व सचिव निलंबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबजार
सुशासन तिहार 2025 के तहत जिला बलौदाबाजार में जनशिकायतों के निराकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद दोषी पाए गए कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसमें एक उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन को बर्खास्त किया गया है, जबकि एक पटवारी, दो पंचायत सचिव निलंबित किए गए हैं और तीन सचिवों का प्रभार बदला गया है।
444 क्विंटल धान की गड़बड़ी, दुकान नहीं खोलने पर सेल्समेन बर्खास्त
शासकीय उचित मूल्य दुकान, बिटकुली के विक्रेता मनोज श्रीवास्तव के विरुद्ध दुकान समय पर नहीं खोलने, उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार, खाद्यान्न की कमी और धान खरीदी केंद्र बिटकुली में 444 क्विंटल धान की कमी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में आरोप पुष्ट होने पर सहकारिता विभाग ने उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया।

वहीं, कोहरौद दुकान के विक्रेता ताराचंद रजक को उनके पद से हटाकर समिति कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह साधुराम यादव को कोहरौद दुकान का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पटवारी पर भ्रष्टाचार का आरोप, सोशल मीडिया वीडियो बना आधार
टुंडरा तहसील के पटवारी युगराजेश्वर साहू का पैसे के लेनदेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर मुख्यालय टुंडरा में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
इसी प्रकार, भाटापारा के ग्राम सिंगारपुर में पदस्थ पटवारी विनीता सोनवानी पर समय पर मुख्यालय न आने और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई। उन्हें तहसील के कानूनगो शाखा में संलग्न किया गया है। उनके स्थान पर पटवारी मनोज ध्रुव को प्रभार सौंपा गया है।
पंचायत सचिवों की लापरवाही पर कार्रवाई, दो निलंबित, तीन का प्रभार बदला
जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत ग्राम सेमरिया के सचिव बालाराम कुर्रे द्वारा सरपंच का प्रभार नहीं दिलाने, नोटिस का जवाब नहीं देने एवं
जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरकुटी के सचिव देवसिंह ठाकुर द्वारा कैश बुक अद्यतन नहीं करने और क्रय नियमों की अवहेलना की शिकायतों पर जिला पंचायत के सीईओ द्वारा दोनों को निलंबित किया गया है। क्रमशः उनका मुख्यालय जनपद कार्यालय कसडोल और बलौदाबाजार निर्धारित किया गया है।

प्रशासनिक समायोजन के तहत ग्राम पंचायत मोहगांव, खपरी (भ) और मोहान के सचिवों का आपसी प्रभार बदला गया है। अब मुकेश दीवान मोहगांव के सचिव होंगे।
सुशासन के प्रति प्रशासन की स्पष्ट नीति
सुशासन तिहार के दौरान हुई यह कार्यवाही यह दर्शाती है कि जिला प्रशासन जनहित से जुड़ी शिकायतों को लेकर सजग और जवाबदेह है। दोषियों पर की गई त्वरित कार्रवाई आमजन के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर को मिली 2.35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Bhuvan Patel

कुएँ में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई — सीमावर्ती गांव में फैली दहशत, पुलिस जांच तेज

Bhuvan Patel

होली त्यौहार पर अशांति फैलाने वाले बदमाशो पर कार्यवाही जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!