BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियापांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

पांडातराई में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पांडातराई, पंडरिया – पांडातराई शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया ने नगर पंचायत पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बताया कि विगत कई दिनों से क्षेत्र की जनता बिजली संकट से जूझ रही है, जिससे दैनिक जीवन, व्यवसाय और छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने पहुंचा, तब विभागीय अधिकारी अनुपस्थित थे, जिससे नाराजगी जाहिर की गई। उनकी अनुपस्थिति में विभागीय कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या को सात दिनों के भीतर हल करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी शिव गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान, अमन पाटस्कर, त्रिलोकचंद निर्मलकर, पार्षद प्रदीप जायसवाल, प्रतिनिधि डिंडोर बंजारे, झाड़ीराम, अनिमेष गुप्ता, मुकेश पटेल, दिलीप देवांगन, जतीन पटेल, आबिद खान, जलेश चंद्रवंशी, सुशील साहू, प्रकाश यादव, कोमल साहू, मनोज कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गिरौदपुरी धाम में राष्ट्रीय सतनामी समाज संगोष्ठी सम्पन्न गुरूधाम को रेललाइन से जोड़ने की उठी मांग, सात राज्यों से पहुंचे समाज प्रमुख

Bhuvan Patel

धान उपार्जन में गड़बड़ी, तीन के खिलाफ एफआईआर 368 क्विंटल धान गायब, 8.48 लाख रुपये की शासकीय क्षति

Bhuvan Patel

जनजातीय उत्थान की मिसाल बना देवसिंह बैगा का पक्का घर, मगर सवालों के घेरे में जनमन योजना की प्रगति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!