BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आवास योजना में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: विकासखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत में संलग्न, जांच समिति गठित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड समन्वयक जनपद पंचायत बोड़ला, भुवनेश्वर धुर्वे को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत कबीरधाम में संलग्न कर दिया है।
यह कार्रवाई ग्राम पंचायत दलदली, जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत ग्राम चेद्रादादर निवासी हितग्राही सुंदर बैगा पिता धरमसिंह द्वारा ‘सुशासन तिहार’ के दौरान की गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आवास निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।
प्रारंभिक जांच में आरोपों को संभावित पाते हुए, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। समिति ने संबंधित ग्राम में पहुंचकर स्थल निरीक्षण एवं ग्रामीणों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण की जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा तक पहुंचाई गई थी। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच दल ग्राम पंचायत चेद्रादादर में निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर रहा है। वर्तमान में जांच प्रक्रिया जारी है और जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात समिति की अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा की गई यह तत्परता न केवल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह भी संकेत है कि शासन ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के सीक्रेट चेम्बर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bhuvan Patel

विशेषर पटेल के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी 

Bhuvan Patel

वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत अवैध लकड़ी परिवहन करते लकड़ी सहित वाहन जप्त किया गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!