BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बब्बू खान उर्फ रूस्तम सट्टा-पट्टी लिखते गिरफ्तार, ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत पुलिस ने एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेस्ट हाउस मुंगेली के पास एक व्यक्ति खुलेआम कागज में अंकों के माध्यम से हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना सिटी कोतवाली की टीम तत्काल गवाहों के साथ मौके पर रवाना हुई। बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बब्बू खान उर्फ रूस्तम खान, पिता इंदू खान, उम्र 65 वर्ष, निवासी दाऊपारा, एन्ड्रूज वार्ड, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ₹1040 नगद, 3 सट्टा-पट्टी पर लिखे कागज एवं एक इस्तेमाली डॉटपेन बरामद हुआ।
गवाहों के समक्ष समस्त सामग्री जब्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 224/2025, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में तीसरे दिन भी जल संकट, केनाल मरम्मत से ठप हुई आपूर्ति – नगर पालिका टैंकर और बोरवेल पर निर्भर

Bhuvan Patel

“बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान ही मेरी दीपावली की सच्ची रोशनी है।” — भावना बोहरा

Bhuvan Patel

नगर सैनिक और नायक के खिलाफ कार्रवाई , ड्यूटी के दौरान बोर गाड़ी वाले से मांगे रिश्वत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!