BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पांडातराई में बाजार से बाइक चोरी: सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
पांडातराई बाजार पारा क्षेत्र में खुलेआम एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने की घटना ने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली, लेकिन घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आम लोग अपने वाहनों को बाजार जैसे स्थानों पर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
ग्राम गंडई खुर्द निवासी श्रवण चंद्रवंशी ने 23 मई को थाना पांडातराई में शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम करीब 6:40 बजे उन्होंने अपनी हीरो होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG09JA1568) को प्रकाश गंधर्व की दुकान के पास खड़ा कर सब्जी लेने गए थे। कुछ ही देर में बाइक चोरी हो गई। आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली।
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 10, पांडातराई निवासी कोमल गंधर्व (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,05,000 बताई गई है, बरामद की गई।
इस कार्रवाई में एएसआई पाटिल, एएसआई रूपेन सिंह, प्रधान आरक्षक अश्विनी चक्रवर्ती और आरक्षक दुर्गेश चंद्रवंशी की भूमिका रही।
हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से तत्परता दिखाई, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों में सीसीटीवी की अनुपलब्धता, गश्त की कमी और सुरक्षा में ढील आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।
कबीरधाम पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहन लॉक करें और सतर्क रहें, लेकिन असली ज़िम्मेदारी प्रशासन की है कि वह ऐसी घटनाएं होने ही न दे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव और केबिनेट मंत्री श्री अकबर रणवीरपुर में आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन में हुए शामिल छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे से ही सभी कार्य पूरे हुए-उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में भरोसे का विकास कार्य हुआ है-कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर

Bhuvan Patel

जिला पंचायत सीईओ के पत्र को तब्ज्जो नही दे रहा है बोड़ला जनपद सीईओ फर्जी हाजरी भरने वाले को दिया जा रहा है संरक्षण

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई — बहू और उसके परिजनों ने की थी साजिश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!