BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गौरकांपा में मंगलवार धूमधाम से मनाई जाएगी शनि जयंती, होंगे भव्य धार्मिक अनुष्ठान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया। विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत गौरकापाधाम स्थित श्री शनि मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनि जयंती का पर्व 27 मई को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजक श्री गणेश जी, हनुमान जी महाराज, श्रीश्री 108 श्री विवेकगिरी महाराज एवं समस्त शनि भक्तों द्वारा जानकारी दी गई कि इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
प्रात: 4.00 बजे से पूजन-अर्चन के साथ शनि स्त्रोत, शनि चालीसा, सहस्त्रनाम पाठ और शनि मंत्र जाप प्रारंभ होगा। इसके पश्चात हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में प्रात: 7.00 बजे 108 दीपों की मालाओं से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डॉ. नित्यानन्द शर्मा की धर्मपत्नी वनमला देवी का निधन — पुत्र जितेन्द्र शर्मा ने किया अंतिम संस्कार

Bhuvan Patel

अब फिर पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया की अधिसूचना जारी

Bhuvan Patel

अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!