पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल सेकवर्धा
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र के वनांचल और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को जल संकट से राहत दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक निधि से खरीदे गए 10 पानी टैंकरों का शुभारंभ किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से 3500 लीटर क्षमता वाले इन टैंकरों की सौगात 11 ग्राम पंचायतों को दी गई है, जिससे अब गर्मी में जल संकट से जूझ रहे सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।



